दिनेश शुक्ल. सहारा इंडिया के बीसीसीआई से करार तोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने कहा कि सहारा ने बीसीसीआई को उसके रवैये के कारण छोड़ा है।
ललित मोदी ने ट्वीट किया कि बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की अकड़ के कारण सहारा बीसीसीआई से अलग हुई। मोदी ने बीसीसीआई की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए काला दिन है। मोदी ने कहा सहारा का साथ छोड़ना बताता है कि भारतीय टीम के सबसे बड़े प्रायोजक और सहयोगी बीसीसीआई से कितने नाराज है। यह दुखद है, सहारा भारत में खेलों का सबसे अग्रणी समर्थक रहा है।
सहारा इंडिया ने कहा है कि उसने बीसीसीआई को समझाने की कोशिश की थी लेकिन बोर्ड ने उसकी बात नहीं मानी, इसलिए उसने स्पॉन्सरशिप खत्म करने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से शनिवार को बयान जारी होने के बावजूद सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय ने दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बोर्ड को समझाने की कोशिश की गई थी।
Read More ->>


.png)
.png)
.png)
.png )
